• Today: September 19, 2026

Ballia: दो विद्युत उपकेंद्रों से चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Ballia: दो विद्युत उपकेंद्रों से चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बेरुआरबारी(बलिया) : 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बैसहा व देल्हुआ की विद्युत आपूर्ति 4 अगस्त की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए विद्युत उपकेंद्र देल्हुआ के जेई शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि निर्धारित  अवधि में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बैसहा व देल्हुआ बलिया से संचालित सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइन को स्पर्श कर रही पेड़ों की डालियों की कटाई एवं छंटाई का कार्य  4 अगस्त की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  उन्होंने विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी निर्धारित शटडाउन अवधि के दौरान ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की है।


Tags