• Today: June 15, 2025

Ballia: नही रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक भोला पाण्डेय, शोक की लहर

 नही रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक भोला पाण्डेय, शोक की लहर

बलिया। गाँधी परिवार के करीब रहे तत्कक्लिन द्वाबा विधान सभा के पूर्व विधायक डॉ भोला पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन के समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभ चिंतको में शोक की लहर दौड़ गयी।

डा. पांडे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ मेंस्थित उनके आवास पर चल रहा था।वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार तत्कक्लिन द्वाबा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे। कांग्रेस में बड़े कद के रूप में उनकी छवि रही। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश उन्होने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई। वे इंटर कालेज बैरिया और नारायनगढ़ के प्रबंधक भी रहे। 


Tags

Comment