• Today: June 15, 2025

Ballia: नही रहे ग्राम प्रधान आलोक सिंह, शुभचिंतकों में शोक की लहर

नही रहे ग्राम प्रधान आलोक सिंह, शुभचिंतकों में शोक की लहर

बांसडीह (बलिया)।  क्षेत्र के  खरौनी गांव के  प्रधान आलोक सिंह  बब्लू का शुक्रवार को  लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। खरौनी कोठी बलिया मालिक आलोक सिंह के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचने लगे।

उनके भाई सीटू सिंह ने बताया कि पांच  दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गया। उनको तत्काल बलिया भर्ती  कराकर इलाज प्रारंभ हुआ, सुधार नहीं होने पर लखनऊ ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।  परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर लखनऊ से चल दिए है,बताया जा रहा है कि रात्रि 8 बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके खरौनी स्थित आवास पर लाया जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, राना कुनाल सिंह, प्रधान संघ बांसडीह के अध्यक्ष रंजन पाण्डेय, विनोद गिरी, दयाशंकर राजभर, अनिल यादव, दिलीप तिवारी, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Tags

Comment