• Today: April 29, 2025

Ballia: नही रहे कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव मुन्ना सिंह

नही रहे कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव मुन्ना सिंह

बांसडीह (बलिया)। कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव नगर निवासी 58 वर्षीय जितेंद्र विक्रम सिंह उर्फ मुन्ना का गुरूवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया।  वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी होने पर उनके शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। पचरूखिया गंगातट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिसुन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मणि बहादुर सिंह, राकेश मिश्र, दिग्विजय सिंह छोटू, युवराज सिंह, नन्दलाल यादव, प्रतुल ओझा शोक व्यक्त किया है।

Tags

Comment