• Today: April 29, 2025

Ballia: राज्य महिला आयोग की सदस्य बनीं सुनीता श्रीवास्तव

राज्य महिला आयोग की सदस्य बनीं सुनीता श्रीवास्तव

बलिया। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरखपुर क्षेत्र) सुनीता श्रीवास्तव को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

पिछले 28 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कर रहीं सुनीता श्रीवास्तव इससे पहले पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के अलावा जिला स्तर पर कई अन्य पदों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। वह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी रहीं। वर्ष 2017 से 2019 तक सुनीता श्रीवास्तव भाजपा के महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रहीं। जबकि वर्ष 2020 से अबतक वह लगातार भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रही हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई है।

Tags

Comment