• Today: June 15, 2025

Ballia: पुलिसकर्मियों की विभागीय समस्याओं पर SP गंभीर, तत्काल होगा निस्तारण

पुलिसकर्मियों की विभागीय समस्याओं पर SP गंभीर, तत्काल होगा निस्तारण

बलिया। पुलिसकर्मियों की विभागीय समस्याओं पर त्वरित एक्शन लेने और उसके निस्तारण के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धितों को दिया है।

के लिए आवश्यक निर्देश सम्बन्धितों को दिया है।

उन्होंने जिले में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि  पुलिस कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि, टीए-डीए, एरियर भुगतान, आवास आवंटन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एच.आर.ए./बैंरक एलाउंस, वर्दी भत्ता, जीपीएफ  के अपडेट न होने और नई पेंशन स्कीम में उनका हिस्सा न जमा होने जैसी समस्याओं व किसी भी प्रकार की अन्य समस्याओं से सम्बन्धित पुलिस कर्मचारी अपना शिकायती प्रार्थना पत्र लिखकर प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन  बलिया  के सीयूजी नम्बर 9454402344 पर भेज कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। कहा कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित एक्शन लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।

Tags

Comment