• Today: March 22, 2026

Ballia: नही रहे चन्द्रशेखर उपाध्याय, शोक की लहर

 नही रहे चन्द्रशेखर उपाध्याय, शोक की लहर

बलिया। उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री, सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य 76 वर्षीय चन्द्रशेखर उपाध्याय का बुधवार की सुबह लखनऊ में हद्रयगति रूकने से निधन हो गया। चन्द्रशेखर उपाध्याय सिद्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय  तथा सिद्धेश्वर इंटर कालेज कोटवां नारायनपुर के प्रबंधक थे। वह ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके थे। वर्ष 1991 में चन्द्रशेखर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार की सायं चन्द्रशेखर नगर स्थित उनके आवास पर पंहुचेगा। उनके निधन का मिलते ही उनके शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Tags