• Today: June 15, 2025

Ballia : साथियों के साथ नहाने गये किशोर की डूबने से मौत

साथियों के साथ नहाने गये किशोर की डूबने से मौत

बांसडीह (बलिया)।  क्षेत्र के हालपुर गांव के भेड़िनाला में रविवार को  नहाने गए एक ग्यारह वर्षीय बालक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गयी। परिजनों को घटना की जानकारी देर शाम को हुई। मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम को  जिला अस्पताल भेज दिया।

 गांव का अतुल सिंह का पुत्र आदित्य सिंह कुछ बच्चों के साथ  भेड़िनाला में नहाने  गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। साथ गये बच्चे वहां से चले गये तथा किसी को कुछ नहीं बताया। इधर  परिजन  बच्चे की खोजबीन गांव में कर रहे थे। नाला के पास घास काटने गई गांव की एक लड़की ने  को बताया की कुछ बच्चे यहां स्नान करने आये थे। परिजनों को  आदित्य की चप्पल नाला के बाहर मिला। देर रात पुलिस ने भेड़ीनाला से शव को खोजकर निकाला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे विधायक केतकी सिंहए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंहए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंहए प्रधान दयाशंकर राजभर ने शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को ढ़ाढस बंधाया ।

Tags

Comment