• Today: June 15, 2025

बलिया खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही गंगा व सरयू नदी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बलिया खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही गंगा व सरयू नदी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बलिया । गंगा और सरयू नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और केन्द्रीय जल आयोग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वही बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के ग्रामीण सकते में है।

अपर जिलाधिकारी जिलाधिकारी (वि0रा0) ने  विशेष बाढ़ चेतावनी जारी किया है जिसमे गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताते हुए जनपद की सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकन्दरपुर, एवं वेल्थरारोड के उप जिलाधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवो के आस-पास रहने वालो को गंगा एवं सरयू नदी के जलभराव की तरफ खुद व पशुओ को न जाने की हिदायत दी है। इन तहसीलों उप जिलाधिकारियों को सम्बन्धित बाढ़ चौकियों एवं एवं बाढ़ शरणालयों को तत्काल स्थापित करने, कर्मचारियों की तैनाती करते हुए बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

गंगा नदी का जलस्तर गेजस्थल गायघाट में दिनांक 16.09.2024 को प्रातः 08:00 बजे 58.88 मीटर है, जो खतरा बिन्दु 57.615 मीटर से 1.265 मीटर उपर है, एवं सरयू नदी का जलस्तर गेजस्थल तुर्तीपार में 64.320 है जो खतरा बिन्दु 64.010 मीटर से 0.31 मीटर उपर है, आगामी दिनों में गंगा नदी एवं सरयू नदी के जलस्तर अभी और वृद्धि होने की सम्भावना है। 

तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के चलते सदर तहसील के में प्रत्येक वर्ष लगने वाला ददरी मेला स्थल पूरी तरह बाढ़ के आगोश में आ गया है. गंगा नदी का जलस्तर गायत्री धाम, महावीर घाट, शनिचरी मंदिर, गौशाला कदमतर, मिश्रनेवरी,  जमुआ,  गोपालपुर,  माधव मठ,  तिवारी छपरा, टेकारि, बंधुचक,  नगवा, जनाड़ी, हरलाल छपरा,  पांडेपुर, छोटका दुबहर, गंगा के बाढ़ के चपेट में हैं।

Tags

Comment