• Today: April 29, 2025

लखनऊ में मुख्यमंत्री तो बलिया में डीएम चयनितों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

लखनऊ में मुख्यमंत्री तो बलिया में डीएम चयनितों को वितरित किया नियुक्ति पत्र 

बलिया। प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

   जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत में अवर अभियंता पद पर चयनित  विश्वजीत यादव व शशि भूषण तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता पद पर चयनित कु०अदिति एव आवास व शहरी नियोजन विभाग में अवर अभियंता पद पर चयनित राम चौहान को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Tags

Comment