• Today: May 20, 2026

Ballia: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंद रही दवा की दुकानें

Ballia: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंद रही दवा की दुकानें

बलिया। अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी मेडिकल की दुकानो के एक दिवसीय बन्द के आह्वान पर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मेडिकल दवा की दुकाने बन्द रही।ं

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आवाह्न पर बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले  बुधवाार को दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानो को बन्द करके प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहूंचे। एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रधानमंत्री संबोधित एक ज्ञापन सौपा। एसोसिशन ने ज्ञापन के माध्यम में दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्र, बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी एवं ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा अत्यधिक छूट को बन्द करने की मांग करते हुए इसे अनुचित नीति बताया।जिससे छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं तथा उचित सत्यापन के बिना उनकी अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।

फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने यह भी दोहराया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं के रूप में निरंतर सेवाएं देते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के संबंध में बार-बार ज्ञापन एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद भी संबंधित प्राधिकरणों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शन करने वालों मे मनोज श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, विरु, हिरु, प्रखर गोयल, राजेश, राज कुमार, संजय दुबे, सतिश प्रसाद, जयशंकर, संतोष चौरसिया आनन्द राय, राजेन्द्र राय, विजय भट्ट, नफीस खान, जयवर्धन सिंह, छत्रपती पाण्डेय, फैयाज अहमद, डब्लू, संजय, हरेराम, राज किशोर, भानुप्रताप सिंह, लाल बहादुर वर्मा, हरेन्द्र वर्मा, आकाश, ईसान उपाध्याय आदि सैकड़ों दवा व्यापारी एवं एन के सिंह मनोज श्रीवास्तव, कमलेश वर्मा , प्रमोद गौड़, देवेन्द्र राय , गोपाल कृष्ण यादव आदि दवा प्रतिनिधिगों मौजूद रहे। अध्यक्षता आनन्द सिंह एवं संचालन बब्बन यादव ने किया

Tags