• Today: November 30, 2025

Ballia: खराब क्वालिटी के दस किलो छेना का मिठाई व पांच किलो रंगीन जलेबी को कराया नष्ट

Ballia: खराब क्वालिटी के दस किलो छेना का मिठाई व पांच किलो रंगीन जलेबी को कराया नष्ट

बलिया। रक्षाबंधन पर्व पर आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्धता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान के दूसरे दिन बुधवार को कार्रवाई करते हुए खराब क्वालिटी के 10 कि०ग्रा० छेना का मिठाई व 05 कि०ग्रा० रंगीन जलेबी को नष्ट कराया। इसके साथ ह मिठाइयों 13 नमूने लिये।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुरेजी, रसडा में स्थित बाबा मिष्ठान भण्डार से बूदी के लडडू और छेना का नमूना, बंगाली स्वीट से छेना का नमूना  तथा कुरेजी में ही अन्य मिठाई की दुकान से बूदी की लडडू का नमूना तथा इंदरपुर से खोया का नमूना, इसारी सलेमपुर से पेडा व छेना की मिठाई का नमूना और टंडवा मोड सिकन्दरपुर से पेडा बुदी के लडडू तथा बर्फी संग्रह किये गया। इसके अलावा चार स्थानों लक्की मिष्ठान किरीहरापुर से दूध व खोया, माँ दुर्गा स्वीट से बर्फी व छेना मिठाई, मौर्या मिष्ठान कसेसर से बर्फी छेना मिठाई तथा विजय स्वीट हाउस से बर्फी एवं छेना मिठाई के नमूने संग्रहित किये गये। खराब क्वालिटी के 10 कि०ग्रा० छेना मिठाई व 05 कि०ग्रा० रंगीन जलेबी नष्ट कराया गया। टीम में  खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य,  सतीश कुमार सिंह, शधर्मराज शुक्ल एवं राकेश थे।


Tags