• Today: March 26, 2026

Ballia: एलपीजी गैस को लेकर मार-मारी, सुबह से लगी लम्बी कतारें

Ballia: एलपीजी गैस को लेकर मार-मारी, सुबह से लगी लम्बी कतारें

बलिया।  बांसडीह में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर गुरूवार तड़के भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब 3 बजे से ही लोग गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर पहुंचने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी कतार लग गई।

गैस की किल्लत से परेशान लोग रात से ही नंबर लगाने के लिए मजबूर हैं। कतार में खड़ी महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Tags