• Today: March 25, 2026

Ballia: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बेसिक विद्यालय, 448 हुए निपुण घोषित

Ballia: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे बेसिक विद्यालय, 448 हुए निपुण घोषित

बलिया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षार्थियों के माध्यम से कराए गए आकलन के उपरांत निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापको को शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों के आकलन में  निपुण  मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से निपुण विद्यालय घोषित किए जाने पर आज गंगा बहुद्देशीय सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।  मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शेष विद्यालयों को भी अति शीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति कर लेनी होगी तथा इसके लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों को संयुक्त रूप से मिलकर प्रयास करना होगा। विदित  है कि जनपद में संचालित प्राथमिक / कंपोजिट विद्यालयों में विगत जनवरी फरवरी माह में निपुण प्लस एप्लीकेशन  के माध्यम से कक्षा एक तथा दो में अध्यनरत बच्चों का आकलन किया गया था जिसमें जनपद के 448 विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित किया गया है।  मुख्य विकास अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  निपुण लक्ष्य एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चों का सतत आकलन किए जाने के साथ ही साथ दीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि बच्चे समय अंतर्गत निर्धारित लक्षण की संप्रति कर सकें।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा सरकार की मंशा के अनुरूप एवं राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय समय पर द्वारा सुझाए गए निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के अंतर्गत उनके गणवेश, बैग ,जूता ,मोजा, स्वेटर इत्यादि के लिए रु 1200 की धनराशि भेजी जाती है। 

 राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद् तिवारी,चित्रलेखा सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,मंत्री डॉ राजेश पांडे, पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ शशि भूषण मिश्र, डा भवतोष कुमार पांडे, रामप्रकाश सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार यादव ,प्रवीण ,प्रभाकर  तथा अन्य शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Tags