• Today: June 10, 2026

Ballia: बिजली विभाग के जेई निलंबित, कई को नोटिस

Ballia: बिजली विभाग के जेई निलंबित, कई को नोटिस

बलिया। मुख्य अभियंता, आजमगढ़ क्षेत्र द्वारा मंगलवार को कृषि भवन, बलिया में विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, जन शिकायतों, वीआईपी प्रकरणों, बिजनेस प्लान तथा सांसद एवं विधायक निधि से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी सहायक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मुख्य अभियंता ने 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, उपभोक्ताओं के फोन कॉल का उत्तर देने तथा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त विद्युत परिवर्तकों को निर्धारित समय सीमा में बदलने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में शिकायतों के निस्तारण एवं परिवर्तक बदलने के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी सिकंदरपुर को आरोप पत्र जारी किया गया, जबकि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांसडीह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा अवर अभियंता सिकंदरपुर (ग्रामीण) को निलंबित कर दिया गया तथा संबंधित कार्यकारी सहायक को भी आरोप पत्र निर्गत किया गया। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Tags