Ballia: मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
बलिया। मौसम विभाग लखनऊ ने जनपद में 25 एवं 26 सितम्बर को तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि आंधी-बारिश के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने आकाशीय बिजली से बचाव एवं इसकी जानकारी के लिए ‘दामिनी एप’ तथा मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए ‘सचेत एप’ का प्रयोग करने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें। आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417979, टोल फ्री नंबर 1077 तथा पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
Tags
Related News
Ballia: लम्बित पेन्शन मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन एसडीएम व एक बीडीओ का रोका वेतन
Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर वाहनों की शहर में नो एंट्री, पार्किंग की है पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: ददरी मेला के व्यापारियों व दुकानदारों के लिए बना शिकायत प्रकोष्ठ, करेगा 24 घंटे काम
Ballia: एसपी की बड़ी कार्रवाई, कार्य में शिथिलता बरतने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज निलम्बित
Ballia :जिला चिकित्सालय में तैनात अस्थिरोग विशेषज्ञ डा0 गौरव राय को शासन ने किया निलंबित
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: समाधान दिवस में बिजली विभाग की शिकायतें सबसे अधिक, डीएम ने एक्सईएन को लबाई फटकार
Ballia: बाढ़ से कटे एनएचन 31 व प्रभावित गांवो का डीएम-एसपी ने नाव से किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत शिक्षक पं0 सुधाकर मिश्र की अर्थी को दिया कंधा
Ballia: डीएम ने कराया छह सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण, 19 डॉक्टर सहित 125 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर
Ballia: जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक व दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Ballia: BSA के आदेश से खण्ड शिक्षा अधिकारियों में हडकम्प, अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की शामत
Ballia: पर्यटन विभाग करेगा चिल्ड्रेन पार्क, ओपेन एयर थियेटर समेत कई निर्माण, हुआ शुभारम्भ
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, फोर्स की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था
Ballia: महाबीरी झण्डा जुलूस के दिन वाहन से निकल रहे है संशोधित रुट डायवर्जन की जानकारी कर ले
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Ballia: कटे हुए पेड़ की टहनियों व पत्तो ने रोका हनुमान मंदिर में प्रवेश, कैसे पहुंचेगे भक्त
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News
Online Poll
