• Today: October 08, 2026

Ballia: कक्षा नव की छात्रा को बहला- फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

20 August, 2024
378

कक्षा नव की छात्रा को बहला- फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

बलिया । कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया हैं।

पीड़िता के पिता ने सहतवार थाने पर लिखित लिखित तहरीर में बताया कि मेरी लड़की कक्षा 9 मे पी0 डी0 इन्टर कालेज गायघाट में पढ़ती है। 03.08.2024 को वह सुबह तैयार होकर विद्यालय के लिए गयी लेकिन शाम को वापस नही लौटी । विद्यालय में पता किया तो वहाँ भी नही थी। हर जगह ढूढ़ने के बाद मुझे पता चला कि मेरी लड़की धीरज यादव पुत्र लगनदेव यादव निवासी ग्राम-मंदीराय के टोला थाना सहतवार अपने दोस्त के सहयोग से मेरी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुसिल ने तहरीर के आधार पर  मु0अ0सं0 220/2024 धारा 87,137 (2) बीएनएस पंजीकृत कर 19 अगस्त को अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया। मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 शशांक पाण्डेय वांछित अभियुक्त  धीरज यादव त्रिकालपुर के उदहाँ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Tags