• Today: October 23, 2026

Ballia: गंगा के छाड़न में डूबने से गौरीशंकर की मौत

23 September, 2024
636

गंगा के छाड़न में डूबने से गौरीशंकर की मौत

दुबहर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के माधवमठ पंचायत भवन के सामने गंगा नदी के छाड़न में डूबने से माधवमठ निवासी गौरी शंकर खरवार(45साल) पुत्र गोपाल खरवार की मृत्यु हो गई।

गौरीशंकर सोमवार की सुबह पंचायत भवन के सामने गंगा नदी के छाड़न में मछली मारने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी मे डूब गया। जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच। उन्होंन खोजबीन कराई तो गंगा नदी के छाड़न से गौरीशंकर के शव बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया।

Tags