• Today: July 07, 2025

बलिया में डीजे को लेकर गोली चली, दो घायल

14 March, 2025
530

बलिया में डीजे को लेकर गोली चली, दो घायल

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव के डीजे बजाने को लेकर दो  पक्षों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर डबल बैरल 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। गोली एक के पीठ में लगी है। जबकि एक व्यक्ति के पैर में छर्रे लगा है। मारपीट में दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति कें सर में चोट आई है।

 बुढ़ऊ गांव में डीजे बजाने को लेकर प्रथम पक्ष कमलेश सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह व उनके साथ पांच व्यक्ति एवं द्वितीय पक्ष अनूप सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह इनके साथ चार व्यक्ति थे के बीच डीजे बजाने को लेकर आपस में गाली गलौज होने लगी बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच द्वितीय पक्ष के हृदय नारायण सिंह पुत्र केदार सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। गोली  प्रथम पक्ष के कमलेश सिंह को पीठ में गोली लगी और आनंद सिंह को पैर में छर्रे लगा। घटना की सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुंच गई।गोली से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल कमलेश  गंभीरस्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी के लिए कर दिया। आनंद  का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में द्वितीय पक्ष से अनूप सिंह को भी सर में चोट आई है। पुलिस ने द्वितीय पक्ष के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया  है। तथा उक्त डबल बैरल बंदूक, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।  मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ,क्षेत्राधिकारी नगर , प्रभारी निरीक्षक गड़वार मौके पर मौजूद है ।


Tags

Comment