• Today: March 22, 2026

Ballia: वीडियोंकाल से धमकी देकर 20 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज

03 October, 2025
395

Ballia: वीडियोंकाल से धमकी देकर 20 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज

बलिया। साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने कोतवाली थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी अभिषेक कुमार से पुराने सिक्के के नाम पर लगभग बीस लाख रुपये की ठगी कर ली। एक बार साइबर ठगी करने वालों की जाल में फंसने के बाद ठगी करने वालो के फोन अलग अलग नम्बरो से आने लगे। पुलिस की वर्दी पहने वीडियों काल से धमकी दी जाने लगी। ठगी करने वालों ने धमकाते हुए लगभग बीस लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी के शिकार पीड़ित ने थाने पहुंच कर लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग मोबाइल नम्बरो के आधार पर एक अक्टूबर को पांच अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2003 की धारा 351 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66डी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

अभिषेक कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया  कि16 जुलाई को एक अज्ञात नम्बर से काल आया और मुझे एक पुराना सिक्का बेचने की बात हुई और मेरे से यूपीआई के माध्यम से 650 रूपया लिया गया।  इसके बाद अन्य अज्ञात नम्बरो से काल आने लगा और मुझे डराने धमकाने लगे । वे लोग पुलिस वर्दी में भी वीडियो कल करके तरह-तरह से डराते थे। मेरे माता-पिता एवं अन्य परिवारीजनों को नुकसान पहुँचाने की बात करते थे। इससे मैं बुरी तरह डर गया था जिसकी वजह से मैने यह बात किसी से नहीं बताई । उन लोगों ने अलग-अलग नम्बरो से कल करके मेरे से लगभग बीस लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से 16 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य ले लिए हैं।

पुलिस ने अलग अलग मोबाइल नम्बरो से किये गये फोन नम्बरों के आधार पर पांच अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2003 की धारा 351 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Tags