
Ballia: श्रद्धालु महिलाओं से भरी ई रिक्शा डम्फर से टकराई, चालक सहित 6 घायल
बलिया । कोतवाली थाना क्षेत्र के माल्देपुर मोड पर गंगा स्नान करके वापस लौट रही महिलाओं से भरी ई-रिक्शा और डम्फर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में 6 महिलाएं घायल हो गई। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह माल्देपुर निवासी ई रिक्शा चालक अनूप पासवान (20 साल)पुत्र दिनेश पासवान रविवार की सुबह सुशीला देवी पत्नी स्व0 जनार्दन दुबे व उमरावती सिंह पत्नी प्रदीप सिंह काशीपुर को लेकर माल्देपुर स्थित स्नान घाट पर स्नान कराने के लिये लेकर जा रहा था। रास्ते मे उसने मालती देवी पत्नी स्वामीनाथ निराला नगर, पूनम चौबे पत्नी शम्भू नाथ चौबे, उर्मिला वर्मा पत्नी शम्भू वर्मा निराला नगर को भी गाडी में बैठा लिया। सभी महिलाए गंगा स्नान करके वापस लौट रही थी। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंची तेज रफ्तार डम्फर से टकरा गई। इसमे चालक सहित ई रिक्शा में बैठी पांच महिलाए घायल हो गयी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और सभी के इलाज में मदद की।
Tags
Related News

Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll

Comment