• Today: May 22, 2025

Ballia: एक साथ तीन बालिकाएं गायब, लखनऊ से हुई बरामद

27 January, 2025
435

Ballia: एक साथ तीन बालिकाएं गायब, लखनऊ से हुई बरामद

बांसडीह (बलिया)।  क्षेत्र के केवरा गांव से शनिवार को घर से स्कूल जाने के लिये निकली तीन गायब बालिकाओं को पुलिस ने दूसरे दिन रविवार की रात में लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया हैं। मामले को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी।  शनिवार को केवरा गांव की बब्बन प्रजापति की नातिन 11 वर्षीय तन्या, तथा प्रभु तुरहा की दो नातिन 10 वर्षीय काजल व 8 वर्षीय प्रियंका घर से  बैग लेकर स्कूल जाने के लिये निकली।  तीन बजे तक घर नहीं पहुंचने पर घरवाले उन्हें ढूंढने निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नही चला और देर शाम परिजनों ने कोतवाली पंहुचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। नाबालिग उम्र की तीन लड़कियों के एक साथ गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया।  कोतवाल संजय सिंह ने तत्काल उनकी गुमशुदगी को लेकर सोशल साइट्स व अन्य माध्यमों से उनकी खोजबीन शुरू किया लेकिन कोई नतीजा निकला । इसी बीच  रविवार को गणतंत्र दिवस के आयोजन के बीच व्यस्त रही पुलिस इस दौरान भी लड़कियों की खोजबीन में जुटी रही। देर शाम लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक एनजीओ की टीम ने इन लड़कियों को पकड़ लिया।  बांसडीह कोतवाल ने  फोन पर लड़कियों के हुलिये व पहचान की तस्दीक कर तत्काल लखनऊ के लिये रवाना हो गयी। लड़कियों की बरामदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियों को थाने की टीम ने बरामद कर अपनी संरक्षा में ले लिया  है। सोमवार देर शाम तक पुलिस टीम उन्हें लेकर वापस बांसडीह पंहुचेगी। बालिकाये वहां  कैसे पहुचीं इसकी जांच उनके आने के बाद कि जाएगी। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Comment