• Today: October 23, 2026

Ballia: आईआईटी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

10 September, 2024
917

आईआईटी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

बांसडीह(बलिया)। क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी युवक ने असम प्रदेश के आईआईटी गोहाटी परिसर के हास्टल में रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दिया है। मंगलवार को गांव पर शव पंहुचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।                     

गांव का  विमलेश पासवान आईआईटी गोहाटी में बीटेक द्वितिय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात लगभग 8 बजे ब्रह्मपुत्र हास्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया । रात में छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देख हो हल्ला कर कालेज स्टाफ व पुलिस को सूचना दी। परिजन मंगलवार को शव लेकर घर आये तथा गांव पर ही अंतिम संस्कार कर दिया।पिता श्यामबिहारी पासवान ने बताया कि विमलेश मुझसे रविवार शाम को ही बात किया था, कोई भी ऐसी बात नही थी।आखिर क्यो ऐसा कदम उठाया।समझ नही आ रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags