
दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के भदौरिया टोला में शनिवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे के आसपास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें ईट, पत्थर, लाठी, डन्डे भी चले। दोनों पक्षों के तरफ से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोनों परिवारो के लड़कों मे पहले से ही विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षो में शनिवार को भी विवाद हुआ और देखते ही देखते और दोनो तरफ से मारपीट शुरू हो गया। एक पक्ष के अभि सिंह (20), अनुप सिंह (22), तथा दूसरे पक्ष के सत्यदेव यादव (57), राकेश यादव (32) तथा ऋषी यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी घायल घर आ गए। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था। इस संबंध में थानाधयक्ष हल्दी अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Tags
Related News

Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll

Comment