• Today: September 20, 2026

Ballia: गंगा स्नान करने जा रही दो महिलाओं की ट्रेन से गिरने से मौत

15 November, 2024
580

Ballia: गंगा स्नान करने जा रही दो महिलाओं की ट्रेन से गिरने से मौत

बांसडीह (बलिया)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रही दो महिलाए सहतवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गई। जिससे दोनों  महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगो ने दोनों घायल महिलाओं को तत्काल बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां  चिकित्सको ने दोनो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सहतवार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने जाने के लिये  महिलाओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। सहतवार स्टेशन पर इन्टरसिटी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए अन्य महिलाओं झुंड के साथ खेज़ुरी थाना क्षेत्र के हाथोज निवासी ममता देवी(35साल) पत्नी गुड्डू राजभर और सहतवार थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बाबा के डेरा निवासी सुमन राजभर पत्नी (45 साल) लक्ष्मण राजभर ट्रेन पर चढ़ने  के दौरान गिर गई और घायल हो गयी। दोनों महिलाए एक साथ कैसे गिरी यह स्पष्ट नही हो सका है। 

Tags