• Today: June 21, 2026

बलिया में विधायक सहित तीन की हत्या करने की धमकी

14 August, 2024
3036

बलिया में विधायक सहित तीन की हत्या करने की धमकी

बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक केतकी सिंह सहित तीन को जान से मारने की धमकी भरा पत्र दस रुपए के नोट साथ  बेरुआरबारी  गांव व ब्लाक में दीवालों पर चस्पा हुआ पाया गया। इसकी जानकारी होते ही हड़कम्प मच गया। 

बुधवार की सुबह  बेरूवारबारी के गांव व ब्लाक में बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह, भानु दुबे गड़वार, शुभम चौबे छोडहर की हत्या करने की धमकी भरा पत्र चस्पा मिला। पत्र में लिखा गया है कि बांसडीह में हुईं हत्या की तरह तीनो की हत्या 2024 में होगी। हत्या की धमकी भरा पत्र की जानकारी होने पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। कहा कि पिछले दिनों गुड्डो और अपराधियों को मेंने उनका सही स्थान दिखाया है उसी का असर है। मैं बता देना चाहती हु की मैं न्याय के लिए चट्टान की तरह खड़ी रहूंगी। योगी सरकार में को इस तरह की हिम्मत नही कर सकता। यह किसी की बचपना होगी।

 सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच की जा रही है।

Tags