• Today: October 23, 2026

Ballia: गलत दवा लेने से इन्कार करने पर दम्पत्ति के साथ मारपीट, FIR दर्ज

20 October, 2025
427

Ballia: गलत दवा लेने से इन्कार करने पर दम्पत्ति के साथ मारपीट, FIR दर्ज

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबडग़ांव एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर दवा खरीदने पहुंचे दम्पति व दवा दुकानदार के बीच मारपीट हो गयी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया और थाने भेज दिया। दम्पप्ति कि शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार समेत दो भाइयों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी गयी        

   नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव (चौबेपुरा मठिया) निवासी रविन्दर गोड ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चे का हाथ जलने की दवा खरीदने गुप्ता मेडिकल स्टोर पर लेने पहुंचा । जिसपर  दूसरी दवा देने लगे। जिसे लेने से इन्कार कर दिया और दवा को डाक्टर से दिखा लेने की बात कही। इतना कहते ही मुझे भ‌द्दी भ‌द्दी गालिया देते हुए पप्पु गुप्ता, सतीश गुप्ता मारने पीटने लगे।  मेरी पत्नी बचाने के लिए आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना 16 अक्टूबर 2025 की रात्रि 8:50 की है। घटना की सुचना डायल 112 पर दिया गया। रविन्द्र गॉड को तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Tags