• Today: July 07, 2025

Ballia: दो नाबालिग सगी बहनों को भगाने वाले दो गिरफ्तार

17 September, 2024
551

दो नाबालिग सगी बहनों को भगाने वाले दो गिरफ्तार

बलिया।  बैरिया थाने की पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनो को भगाने ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से दोनो बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है। 

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने 15 सितम्बर 2024 को तहरीर दिया। जिसमें बताया कि उसकी दो नाबालिग़ पुत्री को गुड्डू वर्मा पुत्र सुदर्शन वर्मा निवासी ग्राम करामनपुर थाना बैरिया, अमन गुप्ता पुत्र मनन गुप्ता वर्तमान पता करमानपुर थाना बैरिया जनपद बलिया, स्थायी पता गुदरी बाजार थाना मनियर में बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने  मु0अ0सं0 543/24 धारा 137(2),96, 352,351(3),74 बी.एन.एस व 3(1)w (1)/3(1) ध/3(2)vA,3(2)v sc/st act व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर लिया।

मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 सुशील कुमार दूबे ने दोनो आरोपियो अमन कुमार गुप्ता उर्फ अमन कुमार साह पुत्र माना साह व गुडडू  कुमार वर्मा पुत्र सुदर्शन वर्मा निवासी करमानपुर थाना बैरिया को  गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 बी.एन.एस. के आधार पर गिरफ्तार आरोपियो के दो अन्य दोस्त शंकर पासवान पुत्र अज्ञात ग्राम बबुआपुर थाना हल्दी व सत्या पासवान पुत्र अज्ञात पता थाना रेवती का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस इन दोनों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई हैं।

Tags

Comment