• Today: October 08, 2026

Ballia: बहन की शादी में विघ्न डालने की कोशिश, बाराती-घराती पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

07 December, 2025
1300

Ballia: बहन की शादी में विघ्न डालने की कोशिश, बाराती-घराती पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र रामपुरचीट में बाराती व घराती पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों गांव में आयी बारात में पटाखा बजाने को लेकर छत पर से बाराती व घराती पर ईंट व पत्थर से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर बरामद किया है।

रामपुरचिट निवासी  पप्पू प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया  05.12.2025 रामपुरचिट मे आयी बारात में आतीश बाजी के दौरान बारातियो व घरातियों पर जानलेवा हमला करके मेरी बहन की शादी में विघ्न डालते की कोशिश की गयी। बारात में पटाखा छोड़ाने से मना करने व एक राय होकर छत से जान से मारने की नियत से ईट पत्थर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिये थे । इस सम्बंध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 216/25 धारा 191(2), 109, 110, 115(2), 351(3), 352, BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किय गया था । 

 उ0नि0 अतुल कुमार भ्रमण के दौरान रामपुरचिट निवासी अभियुक्त

 दो भाइयों मारकण्डेय यादव व लक्ष्मण यादव  को रामपुरचिट मोड़ के पास से 7 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया।

Tags