• Today: July 07, 2025

Ballia: दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, तीन घायल

14 March, 2025
349

Ballia: दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी, तीन घायल

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के मरौटी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच  विवाद हो गया। इसमे एक पक्ष ने चाकूबाजी की जिसमे तीन लोग घायल हों गये। घायलों को अस्पताल पहुचाया गया। चिकित्सकों ने दो घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी मो0 फहीम कुरैशी ने बताया कि ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमे एक पक्ष के तीन व्यक्ति को चाकू से चोट लग गयी थी। जिसमे दो लोगो को इलाज के लिये वाराणसी भेजा गया है। तहरीर के आधार वैधानिक कारवाई की जा रही है। तीन सन्दिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Tags

Comment