• Today: July 07, 2025

Ballia: राखी बंधवाने आए साले को जीजा ने मारा चाकू

20 August, 2024
355

राखी बंधवाने आए साले को जीजा ने मारा चाकू

बांसडीह (बलिया)। रक्षाबंधन के दिन बहन से  राखी बंधवाने आए 24 वर्षीय भाई को  जीजा ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने  पति व दो  देवरों के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बहन के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के शेषनाथ गोंड की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव  प्रीति से दो वर्ष पूर्व हुई है। पति ,पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रीति का भाई विकास गोंड़ अपने कुछ परिजनों के साथ शिवरामपुर आया था।  बहन प्रीति से राखी बंधवाने के बाद शाम को घर परिवार के लोगों के साथ आपसी विवाद को लेकर  पंचायत में बातचीत होने लगा। बातचीत के दौरान  विकास का जीजा शेषनाथ से कुछ कहासुनी हो गया।  शेषनाथ ने गाली गलौज करते हुए साले विकास पर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से विकास खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद  विकास की बहन प्रीति  चीखने चिल्लाने लगी। प्रीति की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को सीएचसी बांसडीह तथा फिर जिला अस्पताल ले गयी । जहां से  गंभीर हालत में वाराणसी  रेफर कर दिया गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में  इलाज चल रहा है।  कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में प्रीति की तहरीर पर शेषनाथ , आशीष व उपेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा  दर्ज किया गया है। शेषनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपी फरार है।

Tags

Comment