
बलिया में युवक को मारी गोली, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बलिया। नरही में 5 दिसम्बर की रात लगभग 11:45 रात बजे के पुराने झगड़े में शिवम राय को गोली मार दी दी गयी जिसे बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि रात लागभग 11.45 बजे शिवम राय ने सूचना दी की उसके दो साथियों ने पुराने झगड़े में उसे गोली मार दी है । इस सम्बन्ध में पुलिस तत्काल मौके पर पहुची और घायल को बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल की स्थिति खतरे से बाहर है परन्तु उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम राय को आपसी झगड़े में उसके दो साथियों संजीव राय एवं शिवम ठाकुर ने गोली मार दी इस सम्बन्ध में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।
Tags
Related News

Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
Tags
Archive
World Cup 2022 Finals
ODI
IPL wold cu final 2024
Popular & Recent News




Online Poll

Comment