• Today: February 05, 2026

अभियुक्तों की मंशा हुई नाकाम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

24 August, 2025
300

Ballia: अभियुक्तों की मंशा हुई नाकाम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

सिकन्दरपुर (बलिया)। बीते शनिवार को अपनी चाची के शव यात्रा लेकर दाह संस्कार के लिये कठौरा घाट पर पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दाह संस्कार के लिये पहुंचे परिजनों पर किये गये हमले में भटवाचक गांव के धीरेन्द्र राजभर, अमलेश राजभर, सुभाष राजभर व इन्द्रजीत राजभर घायल हो गये थे।  भटवाचक निवासी शोभन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 259/25 धारा 191(2), 115(2), 109, 191(3) बी0एन0एस0 व धारा 7 आपराधिक कानून ( संशोधन) अधिनियम व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज तेज कर दिये थे।  रविवार को मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 प्रशान्त दूबे ने हमराही पुलिसकर्मियों के सहयोग से जमुई से कठौड़ा बैंक जाने वाले मार्ग पर भट्ठा के पास स्थित सरकारी ट्यूबेल की आड़ में छिपे अमरजीत राजभर पुत्र स्व. काशीनाथ राजभर, सत्यनारायण राजभर उर्फ शिकारी पुत्र तिराजू राजभर, धनन्जय राजभर पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर  व जयनरायन पुत्र बब्बन राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके पास से एक अवैध पिस्टल .32 बोर  व एक  जिन्दा कारतूस .32 बोर एवं तीन  लाठी-डण्डा बरामद किया है।


Tags