• Today: October 24, 2026

Ballia: बोलेरो-बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार की युवक की मौत

09 November, 2024
709

बोलेरो-बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार की युवक की मौत

बलिया। सिकंदरपुर मार्ग पर बनहरा चट्टी के समीप बोलेरो व बाइक की आमने सामने की टक्कर में 28साल  के बाइक सवार युवक की मौत,हो गई जबकि बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी प्रेमीराम (28साल) पुत्र स्व.खूबलाल शनिवार की दोपहर को अपने घर से बाइक द्वारा अपने ननिहाल में मामा के लड़के के बरइछा में शामिल होने के लिए सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव जा रहा था। अभी वह जैसे ही नगरा मार्ग पर स्थित बनहरा चट्टी के समीप पहुंचा कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो कार से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रेमीराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर थानाध्यक्ष विकास चंद पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

Tags