• Today: October 23, 2026

Ballia: बैंक आफ इंडिया में लगी भीषण आग

09 November, 2025
363

Ballia: बैंक आफ इंडिया में लगी भीषण आग

बलिया। सिकन्दरपुर नगर के बेल्थरा मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार देर रात लगभग 10 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने के बाद बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। थोड़ी देर बाद सूचना पाकर बैंक कर्मचारी भी वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड टीम के लिए बैंक का ताला खोला।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुई क्षति का सही आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।

Tags