• Today: July 07, 2025

Ballia: किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

25 August, 2024
398

किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे चाचा ने देर रात मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार किया हैं। दुराचार के बाद चाचा  किशोरी को बेहोश छोड़कर वहां से फरार हो गया। रविवार की सुबह गांव में पंहुचे एसपी विक्रांत वीर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है ।            

जानकारी के अनुसार बगल के घर में रहने वाला चचेरा चाचा देर रात एक बजे छत के सहारे घर में पंहुचकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तथा धमकी देकर चुप करा दिया। किशोरी से दुराचार के बाद कमरे में  बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। काफी देर बाद होश में आई किशोरी ने डर और भय से पूरा एक दिन चुपचाप बिता दिया । शनिवार की देर शाम जब किशोरी की तबियत खराब हुई तो उसने  अपनी चाची को घटना की जानकारी दी । किशोरी की चाची ने  पुलिस को शनिवार की देर रात ही तहरीर देकर मामले की जानकारी दिया।  मामले में पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  रविवार  एसपी विक्रांत वीर किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों से बात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।  किशोरी अपने तीन छोटे भाई बहनों के साथ अपने दादा, दादी व चाचा, चाची के साथ गांव पर रहती है।  माता ,पिता  हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला आरक्षी की मौजूदगी में किशोरी का बयान लिया । कोतवाल संजय सिंह ने बताया की मामले में दुष्कर्म व पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया हैं।   आरोपित लालजी गोंड़ को  गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Tags

Comment