• Today: November 04, 2026

Ballia: युवती के सीने पर हाथ रखने वाला पहुंच गया हवालात

05 September, 2024
770

युवती के सीने पर हाथ रखने वाला पहुंच गया हवालात

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से गांव की दुकान पर सामान लेने जा रही एक युवती को एक मनबढ़ ने हाथ पकड़ लिया और और गलत नियित से युवती से सीने पर हाथ रख दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन मनियर थाने पर पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत की । घटना दो सितम्बर की है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के निर्देशन में  उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज मुखबीर की सुचना पर पर आरोपी जयराम राजभर पुत्र इन्द्रदेव राजभर निवासी जिगनी  को  रामजीती बाबा मन्दिर जिगनी के पास से गुरूवार को गिरफ्तार किया गया । 

Tags