• Today: February 05, 2026

Ballia: किराए के मकान में रहते थे साढ़े तीन साल की मासूम का अपहरण करने वाले, गिरफ्तार

19 August, 2024
630

 किराए के मकान में रहते थे साढ़े तीन साल की मासूम का अपहरण करने वाले, गिरफ्तार

बलिया। सुखपुरा थाने की पुलिस ने 3 वर्ष 6 माह के व्यपहरण के मामले में अपहृता की सकुशल बरामद करते हुए एक महिला समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 

कृष्णा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट आसन थाना सुखपुरा ने 17 अगस्त को लिखित तहरीर सुखपुरा थाने की पुलिस को दिया। जिसमे कहा गया है कि मेरी भतीजी उम्र करीब 03 वर्ष 06 माह लगभग है जो  17 अगस्त को सुबह 09.00 बजे  घर से लापता है। चारों तरफ बहुत तलाश करने के बाद भी नही मिल रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 267/2024 धारा 137(2)  बीएनएस में पंजीकृत कर लिया।

सुखपुरा थाने के उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह को 19 अगस्त को मुखबीर से सूचना  प्राप्त हुई कि  अपहृता का व्यपहरण करने वाला व्यक्ति रामदहीनपुर, तीखमपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक किराये के मकान पर रहता है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए अपहृता के बड़े पापा के साथ तीखमपुर गली में पहुँची जहाँ एक व्यक्ति व एक महिला बच्ची को लेकर आती दिखी। बच्ची को अपहृता के बड़े पापा श्रीकृष्ण सिंह ने पहचान लिया। जिसके बाद सुखपुरा पुलिस ने मो0 राजा पुत्र स्व0 कासिम निवासी डोमन पुरा मोहल्ला सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर व सपना सिंह पत्नी संतोष सिंह निवासी आसन थाना सुखपुरा को सुबह में 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। 

Tags