• Today: October 24, 2026

Ballia: नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश कर रहा युवक गिरफ्तार

27 March, 2025
417

Ballia: नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश कर रहा युवक गिरफ्तार

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 मार्च की रात लगभग 9.30 बजे 14 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण की कोशिश रहे एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने तेजी तत्परता  दिखाते गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने नाबालिग बच्ची के माता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति एम्बेसडर कार में बच्ची को जबरन बैठाकर फरार होने की कोशिश कर था।  कुछ स्थानीय लोगों को युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बिना देरी किए चारों ओर नाकेबंदी कर दी और आरोपी को कार समेत पकड़ लिया।

बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत ने बताया 14 साल की नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाया जा रहा था स्थानीय लोगो के सहयोग से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Tags