• Today: February 05, 2026

Ballia: कूटरचना करने व गैरजमानती के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

02 September, 2025
291

Ballia: कूटरचना करने व गैरजमानती के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। रसड़ा थाने की पुलिस ने दस्तावेजो की कूटरचना, धोखाधड़ी के वांछित चार  अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।

रसड़ा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 422/2024 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 में अभियुक्त हरि प्रसाद गुप्ता पुत्र ब्रम्हदेव प्रसाद निवासी ग्राम असनवार थाना गड़वार हाल पता 129 जीटी रोड मेंहदी बागान थाना बर्धमान जिला बर्धमान पूर्व पश्चिम बंगाल, रामप्रताप उर्फ राम प्रसाद पुत्र राजदेव राजभर, विनोद कुमार सुमन पुत्र राम सिंहासन निवासीगण ग्राम असनवार थाना गड़वार, श्रीमती सरिता देवी पत्नी सन्तोष प्रसाद निवासिनी ग्राम आलम के पुरा थाना पकडी  हा0मु0 ग्राम इन्दरपुर थाना गड़वार को न्यायालय  ए0सी0जे0एम0 प्रथम के यहां से 03 अप्रैल 2025 को गैर जमानतीय वारंट (NBW) जारी किया गया था।

 उ0नि0 अरूण कुमार सिंह ने मुखबीर की सूचना पर एक सितम्बर  को भगत सिंह तिराहा से चारों अभियुक्तों कों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Tags