• Today: August 24, 2026

Ballia: फेसबुक पर किया केतकी सिंह पर अमर्यादित दिप्पणी, FIR दर्ज

25 July, 2025
557

Ballia: फेसबुक पर किया केतकी सिंह पर अमर्यादित दिप्पणी, FIR दर्ज

बांसडीह (बलिया)। सोशल मीडिया फेसबुक पर अजय कुमार यादव नाम के एकाउंट से भाजपा विधायक केतकी सिंह पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी वायरल किए जाने पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा बांसडीह मंडल के महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फेसबुक  सोशल मीडिया पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के  झरकटहा गांव निवासी अजय कुमार यादव ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह के विरुद्ध अमर्यादित भाषा लिखकर एक महिला जनप्रतिनिधि  का अपमान किया है , जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग किया। प्रभारी कोतवाल पारसनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में आरोपी युवक अजय कुमार यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 तथा आईटी एक्ट 72ए के  धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के साथ वैधानिक कार्यवाही चल रहीं है।

Tags