• Today: October 23, 2026

Ballia: 20 हजार की रिश्वत लेते सीएचसी अधीक्षक गिरफ्तार

12 June, 2025
4631

20 हजार की रिश्वत लेते सीएचसी अधीक्षक गिरफ्तार

बलिया। सीएचसी  बांसडीह  पर वाराणसी से आयी 14 सदस्यों की बिजिलेंस  टीम ने गुरुवार को छापेमारी करके बीस हजार रूपया घूस लेते सीएचसी अधीक्षक डा वेंकटेश मौआर गिरफ़्तार कर लिया। सीएचसी अधीक्षक जन औषधि केन्द्र बांसडीह संचालक अजय तिवारी से प्रतिमाह बीस हजार रूपया मांग रहें थे। संचालक ने एक दो माह दिया लेकिन बिक्री कम होने से देने से इंकार कर रहें थे। जन औषधि केन्द्र अस्पताल परिसर में ही चलता हैं। विजिलेंस टीम के सीनियर निरीक्षक धमेंद्र तिवारी ने बताया कि ओपीडी में बीस हजार घूस लेते चिकित्सा अधीक्षक को गिरफ्तार कर वाराणसी ले जाया जा रहा है।

Tags