• Today: November 30, 2025

Ballia: 18 लाख की धोखाधड़ी, चौंक जायेगे आपभी

02 October, 2025
372

Ballia: 18 लाख की धोखाधड़ी, चौंक जायेगे आपभी

बलिया। लिक के माध्यम से पैसा दोगुना करने का 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित उसी उसी ग्रुप का सदस्य है जिस ग्रुप ने यह धोखाधड़ी की है। ठगी का शिकार होने की जानकारी के बाद पीड़ित थाने पहुंचा। उसकी शिकायत पर बांसडीह थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।

बांसडीह थाना क्षेत्र के हालपुर गांव के निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया मै UNI QLO FINANCE टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप में एक लिंक आया था जिसमें पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया था। ग्रुप के माध्यम से  अठ्ठारह लाख रूपया ग्रुप में लिंक के माध्यम से दिया था। इसके कुछ दिन  बाद लिंक का ग्रुप बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह ग्रुप फर्जी था और मूल पता छिपाते हुए मेरे साथ धोखा किया गया। बांसडीह पुलिस ने 1 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की धारा 318(4) व   सूचना प्रौद्योगिकी की (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Tags