• Today: July 07, 2025

बलिया में कई प्रान्तों के लड़कों के साथ धोखाधड़ी, दफ्तर के बाहर डाला डेरा

08 November, 2024
196

बलिया में कई प्रान्तों के लड़कों के साथ धोखाधड़ी, दफ्तर के बाहर डाला डेरा

बलिया। देश विदेश में भेजने के नाम पर बलिया की एक प्राइवेट कंपनी द्वारा लगभग तीन सौ लड़कों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप पीड़ित युवक ने लगाया है। धोखाधड़ी की जानकारी होते ही काफी संख्या में पीड़ित लड़के प्राइवेट कंपनी के दफ्तर पहुंच गए जहां लड़कों की संख्या देख कंपनी संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए लेकिन पीड़ित लड़के अपने पैसे की मांग को लेकर गुरुवार की देर शाम से ही कासिम बाजर स्थित प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के बाहर डेरा डाले बैठे हुए हैं।

धोखाधड़ी के शिकार देवरिया जिले के  हेतिमपुर निवासी हीरालाल भारती पुत्र फारम प्रसाद ने बताया की नेट पर देखकर इसराइल जाने के लिए कंपनी सें सम्पर्क  किया। अपने साथ दो और लड़को का टिकट बनवाने की बात शिव इंटरनेशनल प्रा0लि0 हुई।  कंपनी ने बताया कि एक आदमी का दो लाख रुपए लगेगा। इसके लिए कंपनी को 1.45 लाख रुपए नकद औऱ शेष रुपया खाते में दिया गया। टिकट 45 दिन में देने की बात कही गयी। कंपनी ने मोबाइल पर टिकट भी भेज दिया। लेकिन फिर टिकट को कैसिल करा दिया गया। कासिम बाजार स्थित शिव इंटरनेशनल प्रा0लि0 के बाहर कई प्रान्तों कें लड़के जमे हुए है। सभी की शिकायत एक समान है। शुक्रवार की सुबह तक लड़के कासिम बाजार स्थित शिव इंटरनेशनल प्रा0लि0 केबाहर डेरा डाले हुए है। हीरालाल ने बताया लगभग तीन सौ लड़को को फसाया गया है। कंपनी के किसी भी व्यक्ति से बात नही हो पा रही है।

Tags

Comment