• Today: July 07, 2025

Ballia: जमकर हुई मारपीट को शांत कराने पहुंची पुलिस पर हमला, सात गिरफ्तार

07 September, 2024
610

जमकर हुई मारपीट को शांत कराने पहुंची पुलिस पर हमला, सात गिरफ्तार

बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौली मैरीटार श्रीवास्तव के हाता के सामने मेन रोड पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमे खुलकर लाठी, डंडा और इंट पत्थर का प्रयोग हुआ। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया। यह देखकर और अधिक पुलिस फोर्स मंगाकर कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पुलिस पर हमला करने के आरोप में सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है। घटना शुक्रवार की है।

पुलिस को सूचना मिली कि कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा, निधी कुमारी व शिद्धी कुमारी पुत्रीगण जितेन्द्र राजभर, संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह व अन्य अज्ञात आठ व्यक्ति तथा दूसरे  पक्ष से ओम प्रकाश राजभर पुत्र स्व जगन राजभर, रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर, मरचिया देवी पत्नी स्व जगन राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह के बीच आपस में गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा व राड से मारपीट कर रहे है । एकत्रित लोगो में से कुछ लोग ईट पत्थर भी चला रहे है। इसमे किसी की भी जान जा सकती है। सूचना मिलते ही का0 मानस सिंह व का0 राहुल पटेल तत्काल मौके पर पहुंच गये और झगड़े को शांत कराने में जुतगये।  इसी बीच उत्तेजित होकर दोनों पक्ष पुलिस बल पर हमलावर हो गये और धमकी देने लगे ।  अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर ही मामला शान्त हुआ। गया। इसके बाद पुलिस घायलॉ को सरकारी वाहनों से प्राथमिक उपचार करायी।  पुलिस पर हमला करने वाले    कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा, ओमप्रकाश राजभर पुत्र स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसड़ीह, निधि कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर, सिद्धी कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर, संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह, रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर निवासी कनुआन थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर वर्तमान पता गंगभेव थाना बांसडीह व मरचिया देवी पत्नी स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह  को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Comment