• Today: February 04, 2026

बलिया में व्यापारी से 17 लाख की साइबर क्राइम, जांच में जुटी पुलिस

03 January, 2026
263

बलिया में व्यापारी से 17 लाख की साइबर क्राइम, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। साइबर क्राइम करने वाले अपराधियो ने एक व्यापारी को निशाने बनाते हुए उसके यूपीआई खाते से सत्रह लाख रुपए की साइबर ठगी की है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित व्यापारी ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार सूचना प्रौद्योगोक (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर बड़ा गड़हा निवासी अभिनव रंजन ने पुलिस 2 जनवरी को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया है कि उसकी चौक सिनेमा रोड में शू सेंटर की दुकान है। 27.12. 2025 की सांय 6.30 बजे को मेरे यू.पी.आई. से साइबर क्राइम हुआ है। उसके बैंक खाते से सत्रह लाख रूपया निकल लिया गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर कर दिया है।

Tags