• Today: June 23, 2026

Ballia: घर मे अकेली महिला को देख करने लगा छेड़खानी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

01 September, 2024
520

घर मे अकेली महिला को देख करने लगा छेड़खानी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बैरिया (बलिया)।  बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध देने वाले ने घर रहने वाली 65 साल बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 साल की विधवा घर अकेली रहती है। वह राकेश यादव नामक व्यक्ति से बराबर दूध लेती है। बीते बुधवार की शाम को भी वह दूध दिया।  दूध देने के के बाद  वह घर मे घुस गया और छेड़खानी करने लगा।महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकला।

घटना के तीन दिन बाद रविवार को जब उसने राकेश को देखा तो डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।  महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags