• Today: July 07, 2025

Ballia: गोलू हत्याकांड में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

28 June, 2025
217

Ballia: गोलू हत्याकांड में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाने की पुलिस ने 27 जून 2025 की रात में सिवान राय का टोला निवासी गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव की चाकू मारकर की गयी हत्या के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक गोलू 27 जून की रात की तेरहवी के कार्यक्रम से घर लौट रहा था। रास्ते मे उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

मृतक के भाई ने बैरिया थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने तहरीर के आधार तत्काल  07 नामजद एवं 4/5 अज्ञात के विरूद्ध मु0अ0सं0 245/2025 धारा 103(2),109(1),191(3),3(5) बी.एन.एस पंजीकृत कर लिया।

 पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 टीमे लगा दी गई थी।

  इसी क्रम में शनिवार को बैरिया पुलिस टीम के प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह ने मुखविर की सूचना पर 02  वांछित अभियुक्तगण अमन सिंह पुत्र पिन्टू सिंह व पवन सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी टोला शिवन राय थाना बैरिया को अठगावां बन्धे पर हनुमानजी व शिवजी मन्दिर के पास से सुबह  07.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Comment