• Today: July 07, 2025

Ballia: नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कम्प

19 March, 2025
341

नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कम्प

बांसडीह (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी किनारे बुधवार को दिन में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार नदी किनारे बकरी चरा रहें लोगों ने नदी  के पानी में युवती का उतराया हुआ शव देखा। शव नदी के किनारे लगा हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवती हरे रंग की सलवार, समीज पहनी हुई थी।  पुलिस ने युवती की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई। प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहें हैं। शव को मर्चरी में रखवाया जा रहा है।

Tags

Comment