• Today: May 09, 2026

Ballia: हत्या कर मोटरसाइकिल में बांधा और गंगा नदी में फेंक दिया, तीन गिरफ्तार

27 November, 2025
310

Ballia: हत्या कर मोटरसाइकिल में बांधा और गंगा नदी में फेंक दिया, तीन गिरफ्तार

बलिया। टेन्ट कारोबारी को कुर्सी व सोफे के कवर का रंग बदलने के विवाद में तीन लोगों ने मिलकर कारोबारों की हत्या कर दी। यही नही हत्या के बाद टेन्ट कारोबारी को उसी की मोटरसाइकिल में बांध कर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना का झुलसा तब हुआ जब बीते मंगलवार को हुकुम छपरा घाट पर गंगा नदी में मोटरसाइकिल में बंधा हुआ उतराया हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराई तो वह टेन्ट कारोबारी अजित कुमार सिंह उर्फ बोधा के रूप में हुई।

क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने हत्या करके शव को छुपाने के आरोप में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी चन्दन कुमार सिंह ने हल्दी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे मझले भाई अजित कुमार सिंह उर्फ बोधा जो कि टेन्ट का व्यवसाय करते थे।  22.11.2025 को ग्राम मझौवा में अनीश कुमार सिंह के बहन की शादी में टेन्ट लगाये थे और रात्रि मे वहीं पर रुके थे। और रात्रि में लगभग रात्रि 01.00 पर कुर्सी और सोफे पर लगाये गये कवर (खोल) के रंग को बदलने के विवाद के कारण मझौवा निवासी पियूष कुमार सिंह, अनीष कुमार सिंह एवं अंकुर सिंह ने मिलकर मेरे भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा को मारकर हत्या कर दिये एवं गंगापुर घाट के पास गंगा नदी में उसी की मोटरसाइकिल हीरो पैशन में बाँधकर फेंक दिये । प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मु0अ0सं0 193/2025 धारा 103(1), 238क बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया।   27.11.2025 को थाना हल्दी पुलिस टीम के प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हल्दी सोनवानी मार्ग जाने वाले रास्ते शान्ति नगर तिराहे से लगभग 100 मी0 दूरी ग्राम वसुधरपाह जाने वाले रास्ते पर तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


Tags